UP : जहरीली शराब पीने से 38 लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन

[object Promise]
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर व  सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से करीब 38 लोगों के मौत के बाद प्रशासन जाग उठा है। मामले में सूबे के मुखिया ने संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग व आबकारी विभाग के पेंच कसे और अवैध शराब से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये है।
इस मामले में आनन-फानन में शासन ने थानेदार और आबकारी निरीक्षक समेत 13 लोगों को सस्पेंड कर दिया।  हालांकि प्रशासन का दावा है कि मौत के सौदागरों में से करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव आबकारी को इन दोनों जनपद में जिला आबकारी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ पुलिस महानिदेशक को सहारनपुर तथा कुशीनगर के पुलिस अधिकारियों को दायित्व निर्धारित करने के लिए कहा है।
पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि आबकारी और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से 15 दिनों तक अभियान चलाकर अवैध शराब से जुड़े लोगों के खिलाफ धड़पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जायेगी। श्री सिंह ने बताया कि समय पर लगातार शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है और कार्रवाई भी की जाती है। पर सवाल यह है कि इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग के नाक के नीचे जहरीली शराब धड़ल्ले से बनती रहती है और पीने वाले गरीब मजदूरों के मौत का सिलसिला लगाातार जारी रहता है।
 
आखिर जहरीली शराब आयी कहां से 
अभी तक पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर सके हैं कि यह जहरीली शराब आखिर आई कहां से और किससे खरीदी गई। हालांकि उत्तराखंड के बॉडर से भी शराब आने की बात सामने आ रही है लेकिन अभी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। आईजी शरद सचान,  जिलाधिकारी साहित आबकारी विभाग के टीम गांवों में जाकर जांच-पड़ताल करने का दावा कर रही है।
धर्मिक स्थलों से एलान कर शराब न पीने की अपील 
जहरीरीली शराब पीने से मौत के गाल में समाने वालों में ज्यादातर सभी मजदूरी करने वाले हैं। जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने  बताया के मृतकों की संख्या लागातार बढ़ती देख गांवों के धार्मिक स्थलों से शराब न पीने की अपील की है। बताते चले कि  वर्ष 2009 में जहरीली शराब पीने से देवबंद क्षेत्र में 30 लोगों की मौत हो गई थी।
 
मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख का लगाया मरहम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर व कुशीनगर में अवैध शराब से लोगों की मौत की घटना का संज्ञान लेते हुए दुख जताया है। साथ की जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये हैं।  मुख्यमंत्री ने इन घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपया तथा अस्पतालों में उपचार करा रहे प्रभावितों को 50-50 हजार रुपया की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
आईजी सहारनपुर और गोरखपुर को सौंपी जांच
डीजीपी ओपी सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सहारनपुर और कुशीनगर में जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत के मामले में जांच आईजी साहनपुर और गोरखपुर को सौंपी है। इनको एक हफ्ते में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट डीजीपी आॅफिस को सौंपनी होगी। बताया जा रहा है कि सहारनपुर में जहरीली शराब रुड़की से आई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *