जगदीप धनखड़ आज लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ

 

डेस्क। जगदीप धनखड़ आज दोपहर 12.30 बजे उप राष्ट्रपति पद के लिए शपथ लेने वाले हैं। बात दें कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में ही होगा। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति को पद के लिए शपथ दिलाएंगी। उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने शानदार जीत हासिल की थी।

बता दें कि जगदीप धनखड़ ने 528 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। वहीं विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को भी 182 वोट मिले हैं। 

उपराष्ट्रपति चुनाव में 725 वोट डाले गए थे जिसमें से 710 वोट ही वैध पाए गए और 15 वोट इनवैलिड मिले।

जगदीप धनखड़ आज शपथ लेने के बाद देश के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे। जगदीप धनखड़ राजस्थान के झुझुनूं जिले के निवासी है। वे उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हुआ करते थे। बीजेपी के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। 

धनकड़ का 30 साल का है राजनीतिक करियर

धनखड़ का राजनीतिक करियर करीब 30 वर्षों पुराना है। साल 1989 में वह सक्रिय राजनीति में आए थे और इसी वर्ष 9वीं लोकसभा के लिए झुनझुनू से जनता दल के टिकट पर वह चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने। 1990 में उन्होंने चंद्रशेखर की सरकार में संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी भी निभाई। 1993 से लेकर 1998 तक वह विधायक भी बने।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *