वायरल है पांच साल की बच्ची का वीडियो, इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज कराया नाम

[object Promise]

कानपुर, शहर की रहने वाली पांच साल की मासूम बच्ची का वीडियो यू-ट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है और उसकी प्रतिभा ने उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज करा दिया है। इससे साफ है कि किसी मुकाम को पाने के लिए उम्र मायने नहीं रखती बल्कि जूनुन और जज़्बा कम समय में बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए काफी होता है। शहर की बेटी ने अपनी प्रतिभा से सभी को लोहा मनवाया है।

[object Promise]
कानपुर के जवाहर नगर में रहने वाली पांच साल की नन्ही बच्ची अनोखी प्रतिभा की धनी है शुरू से उसे दूसरे बच्चों की तरह खिलौनो से खेलना पसंद नहीं रहा है। उसका मन साहित्य और धर्म-आध्यात्म में ज्यादा लगता रहा है।

कानपुर के जवाहर नगर में रहने वाले लक्ष्मण शीले की पांच वर्षीय बेटी दर्शी शीले अनोखी प्रतिभा की धनी है। लक्ष्मण शीले ने बताया कि बेटी को शुरू से ही साहित्य में लगाव है और बड़े से बड़े श्लोक, कविता और मंत्र पल भर में कंठस्थ कर लेती है। उसकी याददाश्त और पढ़ने की स्पीड देखकर विचार आया कि वह रिकॉर्ड बना सकती है। मां आरती शीले ने बताया कि शुरू से ही अन्य बच्चों की तरह दर्शी को खेल-खिलाैने पसंद नहीं थे।

लक्ष्मण शीले ने बताया कि परिवार के सदस्यों के साथ दर्शी का हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र और कविताओं को सुनना और गुनगुना देखकर उनकी प्रतिभा का अंदाजा लगा। उन्होंने बताया कि बड़ी-बड़ी कविताएं और श्लोक कंठस्थ होने पर उसका वीडियो यू-ट्यूब पर डाला तो कई लाइक और व्यू मिले। इसलिए इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के लिए वीडियाे बनाकर आवेदन किया, जिसका कंफर्मेशन 13 अक्टूबर को प्राप्त हुआ। नन्ही दर्शी ने महज दो मिनट दस सेकेंड में सबसे तेज हनुमान चालीसा पढ़कर रिकार्ड अपने नाम किया है। छोटी सी उम्र में दर्शी के नाम का यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें प्रेरणादायक कविताओं, हिंदी साहित्य के साथ श्लोक का भंडार मौजूद है। जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *