[object Promise]
देवरिया जनपद के रुद्रपुर थानांतर्गत ग्राम बड़की चखनी, टोला तिवई गांव में उस समय मातम छा गया जब एक 6 वर्षीय बच्ची घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी कि तभी तेज़ गति से गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली ने बच्ची को सामने से रौंद दिया जिसकी मौके पर ही हुई मौत हो गई। जब ग्रमीणों को इस बात का पता चला तो ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा किया लेकिन ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया।
किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिवार व ग्रामीण आक्रोशित हो गए किसी तरह से तिवई टोला के प्रधान ने लोगों को समझाया तब जाकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी चालक की तलाश में जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
Leave a Reply