कुशीनगर : मनचले ने छात्रा से की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

[object Promise]
कुशीनगर : अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज में पढने वाली छात्रा के साथ उसी के गांव के एक युवक ने स्कूल से वापस घर लौटते समय उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा ने युवक का विरोध किया तो उसने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। छात्रा का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली में कराया जा रहा है।
स्कूल से पढकर वापस घर जा रही छात्रा अभी गांव के समीप पहुँची थी तभी घात लगाकर पहले से बैठा मनचला आगे जाकर छात्रा को रोक लिया। वह सुनसान देख छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया तो वह उसे मारने पीटने लगा। चोट लगने से छात्रा जमीन पर गिरकर दर्द से छटपटाने लगी। तभी किसी ने इस बात की जानकारी छात्रा के परिवारजनों को दे दी।
छात्रा की मां और भाई मौके पर पहुंचे और दर्द से कराह रही छात्रा को लेकर पहले अहिरौली बाजार थाने गये और पुलिस से घटनाक्रम को बताया। पुलिस के सुझाव मां और भाई छात्रा को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली लेकर चले गए। छात्रा के भाई का आरोप है कि मनचला पहले भी कई बार इस तरह की घटना कर चुका है, जिसकी थाने में तहरीर भी दी गयी थी। लेकिन पुलिस ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *