स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है-जिलाधिकारी।

[object Promise]

फिट इण्डिया मूवमेन्ट का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिट इण्डिया मूवमेन्ट का जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं खिलाड़ियों के मध्य शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है।

इसलिये खेल को दैनिक दिनचर्या में शामिल किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिये किसी न किसी खेल का चयन कर प्रतिदिन 30 से 45 मिनट तक खेलना चाहिये अथवा टहलना या रियाज करना चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि खेल हमारा अभिन्न अंग है, जिसके कारण प्रत्येक बीमारियों से बचा भी जा सकता है। जिलाधिकारी ने स्वयं 30 मिनट प्रतिदिन टहलने का वादा किया और सभी से भी कम से कम 30 मिनट टहलने अथवा रियाज करने अथवा खेल खेलने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर फिट इण्डिया मूवमेन्ट को जनपद में कैसे आगे बढ़ाया जाये पर भी गम्भीरता से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, सीओ सिटी श्याम देव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूमिका यादव सहित अधिकारी/कर्मचारी सहित खिलाड़ी भी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *