नई दिल्ली ; कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के पेपर लीक मामले पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का बयान आ गया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि विरोध कर रहे छात्रों को अब विरोध प्रदर्शन बंद कर देना चाहिए। मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। छात्रों की मांग को पूरी कर दी गई है। छात्रों को अब घर वापस जाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया है कि SSC पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए राजनाथ सिंह ने छात्रों को कहा है कि अब उन्हें विरोध नहीं करना चाहिए। उन्हे अब धैर्य से काम लेना चाहिए। जल्द ही इस मामले में फैसला भी आ जाएगा
शाही शादी के लिए ब्रिटेन में पब नियमों में दी गयी ढील
राजनाथ सिंह के इस बयान के बाद छात्रों ने भी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के पीयूष ने कहा है कि हम राजनाथ सिंह के फैसले का स्वागत करते हैं लेकिन हम विरोध तब तक बंद नहीं करेंगे जब तक हमें यह नहीं दिख जाता कि हमारे विरोध को देखते हुए उचित कार्रवाई हो रही है।
We welcome Union Home minister Rajnath Singh’s decision on CBI probe. We are not going to call off the protest until a proper format is released, we will see if our demands are being met or not : Piyush, protesting #SSC candidate in Delhi pic.twitter.com/hBpfvFhK09
— ANI (@ANI) March 5, 2018
Leave a Reply