ताजपोशी के साथ ही खड़गे को देनी होगी अग्निपरीक्षा

डेस्क। Mallikarjun Kharge Congress President: मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार (26 अक्टूबर, 2022) को लगभग ढाई दशकों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले गैर-गांधी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार को अपने हाथ में लिया है। वहीं इस पद को संभालने से पहले खड़गे ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी है। वहीं, खड़गे की ताजपोशी पर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने कहा कि खड़गे की नीतियां पंडित जवाहर लाल नेहरू की नीतियां ही होगी। 
वहीं लोकतंत्र और समाजवाद को हमें मजबूत करना, जाति प्रथा को खत्म भी करना है। वहीं इसमें कुछ नई भी नीतियां शामिल हो सकती हैं। वहीं पिछले हफ्ते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में खड़गे ने शशि थरूर को भारी अंतर से हराकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा भी जमाया था। साथ ही वह कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी की जगह भी लेंगे।
खड़गे के अध्यक्ष पद की कमान संभालने से पहले, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने यह कहा कि आखिरी मिनट तक राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की कोशिश की गई, क्योंकि वही मोदी और सरकार को चुनौती दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज एक नई शुरुआत है। हम मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
गहलोत ने कहा कि सोनिया जी ने जो फैसला किया कि गैर-गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष बने और खड़गे जी बन भी गए हैं तो हम सब की जिम्मेदारी है कि इसे हम कामयाब करें और पार्टी को भी मजबूत करें।
कार्यक्रम से पहले नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ कुछ समय बिताने के लिए उनके आवास पर भी गए थे। पीटीआई की माने तो, खड़गे के सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय और एआईसीसी मुख्यालय के लॉन में अंतिम समय की व्यवस्था भी की गई है।
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 11 राज्यों में चुनाव होने वाले है और खड़गे के सामने सबसे बड़ी परीक्षा पार्टी को कम से कम प्रमुख राज्यों में जीत दिलाने की होगी जिसमें हिमाचल और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की क्या रणनीति होती है। वहीं इसको लेकर पार्टी के नए अध्यक्ष खड़गे क्या कदम उठाते हैं इस पर भी सभी की नजरें टिकी हुई होंगी।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा था क‍ि मैं उदयपुर घोषणा पत्र को लागू करूंगा। वहीं उन्होंने कहा कि अगर वह कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होते हैं तो युवाओं, किसानों, महिलाओं और छोटे कारोबारियों की समस्याओं का समाधान करने की भी कोशिश करेंगे।
इसके साथ ही कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज पदभार संभाल चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ शशि थरूर ने दावा खोला था। वहीं इस चुनाव में खड़गे ने शशि थरूर को 6,825 वोटो से मात भी दी थी।
खड़गे को 7897 वोट मिले थे वहीं शशि थरूर के खाते में 1072 वोट आए थे। साथ ही बता दें मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है।
कांग्रेस में इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष थे। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव भी हुए थे।
कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। साथ ही यहां बीजेपी अंदरूनी कलह से जूझ रही है। और ऐसे में मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी काफी फायदा पहुंच सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *