मांगी माफी रवीना-फराह खान ने, ठेस पहुंचाने का मामला ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को

[object Promise]

चंडीगढ़। कॉमेडी शो के दौरान ईसाई समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन और निर्माता-निर्देशक फराह खान ने माफी मांग ली है। विवाद बढ़ता देख रवीना ने ट्वीट किया है, ‘हमारा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। अगर किसी को ठेस लगी है तो हम माफी मांगते हैं।’ इस बीच निर्माता-निर्देशक फराह खान ने भी इस मामले में माफी मांग ली है, लेकिन कॉमेडियन भारती सिंह की तरफ से इस मामले में अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है।

इस दौरान ईसाई समुदाय की तरफ से रवीना, फराह और भारती के पुतले फूंकते हुए पंजाब में जगह-जगह प्रदर्शन किये गए। पंजाब भंडारण निगम के चेयरमैन राजकुमार वेरका ने इन तीनों बॉलीवुड कलाकारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस बीच अजनाला पुलिस स्टेशन में ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर इन तीनों को पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि फराह खान के टीवी शो ‘बैक बेंचर्स’ में भारती सिंह और रवीना टंडन को एक अंग्रेजी अक्षर की स्पेलिंग लिखने के लिए कहा गया था। यह शब्द पवित्र बाइबल से लिया गया था। भारती सिंह इसका अर्थ नहीं जानती थी. उन्होंने अपनी तरफ से ही इसका मतलब बताते हुए मजाक उड़ाया था। रवीना टंडन और फराह खान पर आरोप है कि उन्होंने इसके लिए भारती को रोका नहीं, बल्कि खुद भी मजाक में शामिल हो गई थीं।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *