उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्रीय परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं के बाद आज से संकुल केन्द्रों पर मूल्यांकन कार्य संकुल प्रभारियों के नेत्रत्व में शुरू हो गया।
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 5 अध्ययनरत छात्र छात्राओं की उत्तर पुस्तकाओं का मूल्यांकन संकुल केन्द्रों पर एवं कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ब्लाक संसाधन केन्द्र पर प्रारम्भ हो गया। भड़सर नौशहरा संकुल केन्द्र उच्च प्राथमिक विद्यालय टाँडासातन में संकुल प्रभारी सुधीर कुमार के नेत्रत्व में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच करने में तल्लीन रहे।संकुल प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि संकुल क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालयों की उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच शिक्षक कर रहे हैं,काँपियों को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि बच्चों ने बहुत मेहनत की है।सरला, गीता, दिलीप कुमार,निशा,राजेश,शिवनेन्द्र त्रिवेदी,प्रीती,अतुल प्रताप,अंकित, सुधांशु,कुलदीप आदि शिक्षक शिक्षिकाएँ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने में ब्यस्त रहे।
Leave a Reply