पीलीभीत । लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सकुशल निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मा0 सामान्य प्रेक्षक जे0वी0एन0 सुब्रमण्यम द्वारा आज बेनहर पब्लिक स्कूल में माइक्रोआॅब्जर्वर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया गया। मा0 प्रेक्षक द्वारा सभी माइक्रो आॅब्जर्वरो को प्रशिक्षण के दौरान दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि समस्त माइक्रो आॅब्जर्वर माॅकपोल की प्रक्रिया प्रारम्भ से और चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक पूरी सर्तकता के साथ कार्य करते हुये अपने दायित्वो का पूर्ण निर्वाहन करें और निर्धारित विन्दुओं पर तत्काल रिर्पोट प्रस्तुत करेगें।
सभी माइक्रो आॅब्जर्वर का मुख्य कार्य पोलिंग स्टेशन पर प्रवेक्षण का कार्य करना है सभी माइक्रो आॅब्जर्वर चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित कार्मिको के कार्यो में कोई हस्तक्षेप नही करेगें। सभी माइक्रो आॅब्जर्वर एक घन्टे पूर्व ही पोलिंग स्टेशन पर पहुंचना सुनिश्चित करेगें और पोलिंग स्टेशन पर सभी व्यवस्थाओं के बारे में नियमित अवगत भी कराते रहे, उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो तत्काल मेरे मोवाइन नम्बर 9458426735 पर अवगत करायें। मा0 द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सभी माइक्रो आब्जर्वर को चैलेंज वोट व टेण्डर वोट के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
आज सम्पन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम में माइक्रो आब्जर्वरों को प्रोजेक्टर के माध्यम से ईवीएम-वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। आज सम्पन्न प्रशिक्षण में 140 माइक्रो आॅब्जर्वर को प्रशिक्षित किया गया जो अतिसंवेदनशील बूथों पर चुनावी प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त किये गये है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजीव बनकटा, जिला विकास अधिकारी योगन्द्र पाठक, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द कुमार, सहायक निबन्धक सहकारी राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे ।
रिपोर्ट ज़ाहिद अली ब्यूरो पीलीभीत
Leave a Reply