दीपिका को कई ब्रांड धोना पड़ा सकता है हाथ, #दीपिका_हटाओ_Lux_बचाओ कर रहा है Twitter पर ट्रेंड

[object Promise]

जेएनयू जाने के बाद से ही दीपिका का लगातार विरोध हो रहा है । ऐसे में अब खबर आ रही है कि जेएनयू छात्रों को समर्थन देने पहुंची दीपिका को अब कई ब्रांड से भी हाथ धोना पड़ा सकता है ।

इकनोमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार उनका यह कदम उनके कई ब्रांड प्रमोशन को प्रभावित कर सकता है। वहीं दूसरी तरफ ट्विटर पर जहां पहले दीपिका की आने वाली फिल्‍म ‘छपाक’ का विरोध किया गया तो अब दीपिकाहटाओ_Luxबचाओ ट्रेंड कर रहा है ।

इस रिपोर्ट में कोका-कोला और ऐमजॉन आदि को रिप्रेजेंट करने वाली IPG मीडियाब्रैंड्स में चीफ एग्जिक्युटिव शशि सिन्हा ने कहा, ‘आमतौर पर, ब्रांड काफ सुरक्षित रहने और किसी भी प्रकार के विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश करते हैं ।’ बता दें कि दीपिका के जेएनयू जाने के बाद से ही उनकी फिल्‍म ‘छपाक’ का विरोध किया गया ।

वहीं ‘द प्रिंट’ की रिपोर्ट के अनुसार सरकार के स्किल इंडिया कैंपेन के एक वीडियो को, जिसमें दीपिका नजर आती हैं, उसे तुरंत हटा दिया गया है।वहीं नाम न बताते हुए एक मीडिया बाइंग कंपनी के एग्‍जेक्‍यूटिव ने इकनोमिक्‍स टाइम्‍स की रिपोर्ट में कहा है, ‘हमें एक ब्रांड ने दीपिका के विज्ञापन को 2 हफ्तों के लिए तुरंत रोकने के लिए कहा गया है। उम्‍मीद है कि ये विवाद 2 हफ्ते में थम जाएगा ।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *