बाग़ में सो रहे युवक की ईंट से कुचलकर हुई निर्मम हत्या

बाग़ में सो रहे युवक की ईंट से कुचलकर हुई निर्मम हत्या

उन्नाव/अचलगंज l जिले में कानून व्यवस्था चाक  चौबंद करने के जिले के पुलिस अधीक्षक ने अपने  विभाग के निरीक्षक एव उपनरिक्षको के तबादले किए। लेकिन कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुये  हमलावरों ने रविवार रात बाग में सो रहे एक युवक की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी । जिससे  पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार  घटना  अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव की है।

अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा निवासी 35 वर्षीय सुशील लोधी पुत्र स्व श्री केशन किसान  है जो अपने खेतों में सब्जी उगाकर बाजारो में बेच अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की बीती रात वह घर से खाना खाकर गांव से पांच सौ मीटर पहले अचलगंज हड़हा मार्ग निकट खेतो में बनी कोठरी के बाहर चारपाई पर सोया था सुबह चार बजे गांव का ही पारिवारिक पुतान टहलते हुये खेतो की ओर गया तो सुशील का रक्त रंजित शव जमीन पर पड़ा देख घर आकर सूचना दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगने के साथ कोहराम मच गया।

म्रतक के शरीर पर किसी भारी वस्तु  से हमला कर सर को कुचल दिया गया,हमलावरों द्वारा उसके गुप्तांग को नुकीली वस्तुओं से गोद उसे में पालीथिन लपेट कर जलाने का प्रयास कियागया । सूचना पर पुलिस अधीक्षक,एडिशनल एसपी,सीओ  मौके पर पहुँच फोरेंसिंक जांच टीम व खोजी कुत्ता बुलाकर सघन जांच पड़ताल करवाई गयी । कुत्ता लगभग दो किमी का चक्कर काट कर गांव के ख़ाटिकाने तक जाकर वापस अचलगंज की ओर चल गया । पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे स्निफर डॉग शव से करीब 500 मीटर दूर गांव के खटिकाना मोहल्ले के पास तक गया फिर लौट आया। एसपी वीके पांडेय ने बताया कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। एएसपी व
सीओ भी मौके पर पहुंचे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *