मायानगरी भारी बारिश से बेहाल, सहमे लोग, हाई अलर्ट जारी

मायानगरी भारी बारिश से बेहाल, सहमे लोग, हाई अलर्ट जारी

मुंबई । सुबह  से मूसलाधार हो रही तेज बारिश की वजह से मुंबई समेत महाराष्ट्र के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो चुका है। जलभराव की वजह से मुंबई के बहुत से इलाकों में यातायात लगभग थम चुका है।मायानगरी मुंबई  में  पहली ही तेज बारिश ने मुंबईवासियों को बांधकर रख दिया। मानसून मायानगरी मुंबई में राहत की जगह आफत बन गया है।

ऐसे में लोग 2005 की बारिश को याद कर सहम गए हैं। बीएमसी की तैयारियों के बावजूद मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव हो गया है। इस कारण ट्रैफिक बाधित होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। विजिबिलिटी कम होने से हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है, लेकिन यह अभी आंशिक ही है। अगले 48 घंटे मुंबईकर्स के लिए और चुनौतीपूर्ण हैं। मौसम विभाग ने भारी से बेहद भारी बारिश की भविष्यवाणी की है । भीषण बारिश की वजह से एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है।

मायानगरी भारी बारिश से बेहाल, सहमे लोग, हाई अलर्ट जारी
मुंबई में मूसलाधार बारिश

मुंबई में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश होती रही, जिससे कई इलाकों में पानी भरा। बहुत से निचले इलाकों में सड़कें लबालब हो चुकी हैं और लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा है।  सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक तक मुंबई के जिन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई वे हैं- अंधेरी 121.14 एमएम, कुर्ला 100 एमएम, चेंबूर 100.84 एमएम, भांडूप 104 एमएम, विक्रोली 122 एमएम, विले पार्ले 95.78 एमएम, बांद्रा 98.82 एमएम, बीकेसी 88.14 एमएम।

मायानगरी भारी बारिश से बेहाल, सहमे लोग, हाई अलर्ट जारी
मुंबई में मूसलाधार बारिश

जलभराव की वजह से मुंबई के बहुत से इलाकों में यातायात लगभग थम चुका है। बारिश और जाम के बाद ऐप के जरिए कैब सेवा प्रदान करने वाली ओला और ऊबर जैसी कंपनियों ने अपने रेट बढ़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि कैब के रेट सामान्य से दो गुना तक बढ़ गए। इसके बावजूद मुंबई के कई इलाकों के लोगों ने कैब न मिलने की बात शिकायत की। यहीं नहीं, कुछ रूट्स पर टैक्सी और ऑटो वालों ने जाने से साफ इनकार कर दिया। ऑटो ड्राइवरों के खिलाफ RTO को ढेरों शिकायतें मिलती रहीं।

मायानगरी भारी बारिश से बेहाल, सहमे लोग, हाई अलर्ट जारी
मुंबई में मूसलाधार बारिश

मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में अगले 48 घंटों में और तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। लालबाग फ्लाइओवर, अंधेरी ईस्ट की तेली गली, अंधेरी वेस्ट से ईस्ट, देवनार से शिवाजी सर्कल, जेजे फ्लाइओवर, जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर जाम की स्थिति रही।

BEST रूट नंबर 494 और 499 को मखमली तलाव ठाणे में जलभराव के कारण वंदन टॉकीज से डायवर्ट कर दिया गया। शीव में जलभराव के कारण रूट नंबर 25,22, 302, 305 और 213 को मेन रोड से डायवर्ट कर दिया गया। रूट नंबर 1,4, 5, 6, 7, 8, 11 और 21 को हिंदमाता सिनेमा, दादर में जलभराव के कारण हिंदमाता ब्रिज से डायवर्ट कर दिया गया। शिवड़ी को जाने वाले बसें शारदा टॉकीज से डायवर्ट कर दी गईं। बांद्रा में एसवी रोड पर नैशनल कॉलेज के पास जलभराव से ट्रैफिक डायवर्ट हुआ।

फिलहाल क्या कहता है पूर्वानुमान
मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड़ में कुछ समय के लिए जारी रहेगी भारी बारिश। मौसम के बारे में पूर्वानुमान लगाने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक अगले 24-36 घंटे तक महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान है। कोलाबा स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक 27 जून से 1 जुलाई के बीच पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगड़ में भारी से लेकर सामान्य बारिश हो सकती है जबकि रत्नागिरी में भारी बारिश के आसार हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *