आज हिंडन-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे उत्तराखंड CM त्रिवेंद्र सिंह

[object Promise]

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज गाजियाबाद हिंडन (उत्तरप्रदेश) और पिथौरागढ़ के बीच शुरू हो रही हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। फ्लाइट हिंडन से पिथौरागढ़ और वापस हिंडन उड़ान भरेगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हिंडन एयरपोर्ट से हवाई सेवा को हरी झंड़ी देंगे। गुरुवार दोपहर को सीएम जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हो गए थे। जयपुर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। हवाई सेवा को शुरू करने के बाद मुख्यमंत्री वापस दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री देहरादून लौट सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *