गोंडा : चोरी गई अष्टधातु की मूर्ति बरामद, मंद‍ि‍र में अगली चोरी की योजना बना रहे सात ग‍िरफ्तार

[object Promise]

गोंडा, पुलिस ने मनकापुर से चोरी गई अष्टधातु की पांच करोड़ रुपये की कीमत वाली मूर्ति बरामद कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में दो जौनपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने अवैध  तमंचा भी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की रात नगर कोतवाल आलोक राव, स्वाट/सर्विलांस पुलिस टीम प्रभारी अतुल चतुर्वेदी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुदेव आश्रम के पास बोलेरो को रोका।

[object Promise]
मनकापुर के आगे एक मंदिर से एक अष्टधातु की जानकी देवी की मूर्ति चोरी की थी। इस मूर्ति को बेचने के लिए काफी दिनों से तालिब अंसारी के माध्यम से कर्नलगंज के सोनार जावेद को मूर्ति के दोनों हाथ काटकर सैंपल दिए गए थे।

बोलेरो में सवार छह लोगों की तलाशी ली गई तो इनके पास से एक अवैध देशी बंदूक व दो अवैध तमंचा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने उमरीबेगमगंज थाने के अजुन वैश्यपुरवा निवासी करिया सिंह, रोहित सिंह, बैशनपुरवा के राजकुमार घरूक, कर्नलगंज के सकरौरा निवासी मोहम्मद तालिब अंसारी व जौनपुर के थाना महाराजगंज सरायगौरा निवासी अजितेश कुमार सिंह व दीपचंद गौड़ को गिरफ्तार कर लिया।

इनसे पूछताछ में पता चला कि वह थाना धानेपुर में स्थित सतनामी पुरवा रामजानकी मंदिर में मूर्ति चोरी व डकैती करने जा रहे थे। राजकुमार व अजितेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने काफी दिन पूर्व मनकापुर के आगे एक मंदिर से एक अष्टधातु की जानकी देवी की मूर्ति चोरी की थी। इस मूर्ति को बेचने के लिए काफी दिनों से तालिब अंसारी के माध्यम से कर्नलगंज के सोनार जावेद को मूर्ति के दोनों हाथ काटकर सैंपल दिए गए थे। सैंपल कन्फर्म करने के बाद मूर्ति जावेद को दे दी गई थी। इस पर पुलिस ने छापेमारी करके कर्नलगंज के जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से अष्टधातु की जानकी की मूर्ति (कीमत लगभग 05 करोड़ रुपये) बरामद की गई है।

यहां थी योजना

आरोपितों ने बताया कि इसके अतिरिक्त जनपद सिद्धार्थ नगर के बढ़नी क्षेत्र के रामजानकी मंदिर व कर्नलगंज में संतोषी माता मंदिर में भी मूर्ति चोरी करने की योजना काफी दिनों से बनाई जा रही थी। कई बार रेकी की जा चुकी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *