नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 30 जून तक भीड़ के जमा होने पर पाबंदी लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहीं भी भीड़ एकत्रित न हो, इस बात का पालन किया जाए। केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन 3 मई तक है।
गृह मंत्रालय ने देश भर में हॉटस्पॉट इलाकों को छोड़ कई दुकानें खोलने के आदेश दिए हैं । वहीं, योगी सरकार ने 30 जून तक भीड़ के एकत्रित होने पर पाबंदी लगाई है।सीएम योगी ने कहा कि फिलहाल ये फैसला लिया गया है, आगे जैसे भी हालात बनेंगे, उसी आधार पर फैसला किया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। और ज़रूरी दिशा निर्देश दिए। सीएम योगी एक आज से शुरू हुए रमज़ान की मुबारकबाद दी थी। सीएम योगी ने अपील की थी कि ‘मुस्लिम भाई घरों में ही रहकर धार्मिक कार्य संम्पन्न करें। उन्होंने कहा था कि उ.प्र. समरसता, भाई-चारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।
इसी विरासत और परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुस्लिम भाई घरों में रहकर ही धार्मिक कार्य संपन्न करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं पर भी भीड़ या अन्य कोई कार्यक्रम आयोजित न हों।
सीएम योगी ने ये भी कहा था कि रमजान के पवित्र दिनों में रोजा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बन्दगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।
Leave a Reply