महन्त परमहंसदास से स्वामी हरि चैतन्य महाप्रभु ने की मुलाकात

[object Promise]

अयाेध्या । श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मन्दिर निर्माण काे लेकर १२ दिनों तक आमरण-अनशन और लगभग २० दिनों तक जेल की यात्रा कर सुर्खियों में आने वाले आचार्य पीठ तपस्वी छावनी, रामघाट के महन्त परमहंसदास से रविवार काे उनके आश्रम पर हरिकृपा आश्रम राजस्थान के प्रसिद्ध संत हरि चैतन्य महाप्रभु मुलाकात की। जिन्होंने महन्त परमहंस का कुशलक्षेम जाना। साथ ही राममन्दिर के लिए उनके द्वारा किए गए कार्याें काे खूब सराहा। चैतन्य महाप्रभु ने महन्त काे आश्वासन दिलाया कि रामजन्मभूमि के लिए आपके द्वारा किया गया याेगदान कभी व्यर्थ नही जायेगा। रामलला का भव्य मन्दिर अवश्य ही बनकर रहेगा। जहां तक मेरी बात है मैं आपका का सहयोग करता रहूंगा। इस माैके पर परमहंसदास ने कहाकि जब तक श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मन्दिर का निर्माण नही हाे जायेगा। तब तक वह चैन से नही बैठेंगे। उनका आन्दाेलन यूं ही चलता रहेगा, जिसे दुनिया की काेई ताकत नही राेक सकती है। उन्होंने बताया कि आगामी १० अप्रैल से वह राममन्दिर निर्माण की मांग काे लेकर फिर से आमरण-अनशन पर बैठने वाले हैं। अपनी बाताें पर वह पूरी तरह से अडिग हैं। उससे वह पीछे हटने वाले नही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *