थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा अश्लील फोटो व वीडियो बेचने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, उसके कब्जे से 01 लैपटॉप व चार्जिंग लीड बरामद

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को उ0नि0 गिरिजेश प्रताप नारायण मय हमराह देखभाल क्षेत्र व शान्ति व्यवस्था क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि इसौली रोड मस्जिद के सामने बबलू मोबाइल डाट काम दुकान पर अश्लील साहित्य बेचता है व अश्लील वीडियो (PORN VIDEO) डाउनलोड करके कम्प्यूटर में अपने स्टॉक में रखता है तथा नाबालिक बच्चों को बेचता है । उक्त सूचना पर मुखबिर के बताए हुए स्थान पर जाकर समय 06:20 बजे शाम को सज्जाद को पकड़ लिया गया । पूछने पर अपना नाम सज्जाद उर्फ बबलू बताया । अभियुक्त के कब्जे से 01 लैपटॉप बरामद हुआ । पूछताछ में बताया कि इस लैपटॉप में अश्लील व आपत्तिजनक फोटो व वीडियो रखता हूँ और ग्राहकों के पेन ड्राइव व मोबाइलों में डाउनलोड करके देता हूँ । लैपटॉप में लोकल डिस्क C में NEW FOLDER में HD नाम की फाइल से अश्लील फोटो व वीडियो पाये गये । अभियुक्त के इस कृत्य इलेक्ट्रानिक रूप में कामोत्तेजक सामग्री प्रकाशित करनेस कामुकता व्यक्त करने आचरण अंतवलित, अश्लील साहित्य बेचने, छोटे बच्चों को अश्लील वीडियो डाउनलोड कर देने के जुर्म के अवगत कराते हुए थाना मुसाफिरखाना द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तारी का स्थानः– इसौली रोड मस्जिद के सामने बबलू मोबाइल डाट काम दुकान,
दिनांकः– 18.02.2020, समयः– 06:20 बजे शाम

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
• सज्जाद उर्फ बबलू पुत्र इशरार अहमद नि0 पूरे काजी मजरे जाखाशिवपुर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः
• मु0अ0स0 49/2020 धारा 292 भादवि व 67ए, 67बी आईटी एक्ट, 14/15 पाक्सो एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
बरामदगी

  1. 01 अदद लैपटॉप ।
  2. 01 अदद चार्जिंग लीड ।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
  3. उ0नि0 गिरिजेश प्रताप नारायण थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
  4. उ0नि0 हरीलाल थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
  5. का0 दीपक शुक्ला थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
  6. म0का0 सुनीला वर्मा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *