पीलीभीत सूचना विभाग 20 मई 2019 लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की मतगणना दिनांक 23 मई 2019 को नवीन मण्डी परिसर पीलीभीत में प्रातः 8ः00 बजे से प्रारम्भ की जायेगी। मतगणना स्थल पर यातायात्र की सुव्यवस्था हेतु आसाम रोड़ चैराह मण्डी के गेट नम्बर-1 से मा0 प्रेक्षक, प्रशासानिक अधिकारी, पुलिस अधिकारियों के वाहनों को प्रवेश किये जाने की व्यवस्था की गई है।
गेट नम्बर- 2 से मतगणना में लगे कार्मिक, पुलिस कार्मियों व प्रत्याशियों को प्रवेश प्रदान किया जायेगा, इनके वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था वंशी टी स्टाल के सामने खाली स्थान पर की जायेगी। गेट नम्बर-3 रामलीला मैदान स्थित से मतगणना एजेन्टो व पत्रकार बन्धुओं को प्रवेश दिया जायेगा तथा इनके वाहनों को पास खाली पडे स्थान पर पार्किंग की जायेगी।
Leave a Reply