पडरौना,कुशीनगर : भीषण बिजली कटौती और लो वोल्टेज से आजिज आकर कुशीनगर के जंगल खिरकिया नई बस्ती के ग्रामीणों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। जर्जर तार व मात्र 100 केवीए के ट्रांसफार्मर के कारण आये दिन विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं।
शनिवार को ग्रामीणों का एक हुजूम गांव में लगे ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर नारेबाजी करने लगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दुदही फीडर का बुरा हाल है। यहां के जेई कभी भी फोन नहीं उठाते हैं। उपकेंद्र में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।
ग्रामीणों की मांग है कि उक्त स्थान पर तत्काल 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया जाए। अन्यथा की स्थिति में ग्रामीण बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Leave a Reply