डेस्क। कपिल शर्मा का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो का नया सीजन अगले महीने 10 सितंबर से शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी टीवी पर शुरू हो रहा है । यह भी कहा जा रहा था कि द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में कई नए चेहरे आपको दिखाई देने वाले हैं ।
वहीं कपिल शर्मा ने अपने नए लुक के साथ द कपिल शर्मा शो के नए सीजन को अनाउंस कर दिया था । कपिल के अलावा अब शो में, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर कॉमेडी करते दिखाई देंगे। कपिल शर्मा शो में नए चेहरे की बात करें तो टीवी एक्ट्रेस सृष्टि नए सीजन में दिखाई देंगीं। साथ ही चैनल द्दारा रिलीज किए गए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सृष्टि रोडे उसके लिए फूलों का गुलदस्ता लेकर कमरे की ओर आती हैं।
सृष्टि रोडे के अलावा इस नए सीजन में श्रीकांत मस्की, सिद्धार्थ सागर, इश्तियाक खान और सतिंदर सोनी जैसे एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं।
आपको बता दें कि द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक दिखाई नहीं देंगे। बता दें कि अभिषेक ने खुद इस बात को कंफ़र्म किया है कि, वह अब अगले सीज़न का हिस्सा नहीं होंगे।
यह भी बताया जा रहा है कि, द कपिल शर्मा शो में अपने कई किरदारों से दर्शकों और सेलिब्रिटिज का मनोरंजन करने वाले कृष्णा ने बताया कि कॉन्ट्रेक्चुअल इश्यू की वजह से उन्हें इस शो को छोड़ना पड़ा है । उन्होंने कहा है कि वो खुद भी इसे मिस करेंगे ।
वहीं कुछ रि्पोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि, कृष्णा ने कम फ़ीस के चलते शो से किनारा कर लिया है । जानकारी के मुताबिक वहीं मेकर्स ने इस समस्या का समाधान करने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई हल नहीं निकला। हालांकि अभी तक इस पूरे मुद्दे को लेकर प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई ऑफ़िशियल बयान नहीं आया है ।
Leave a Reply