दिल्ली में संकट में है AAP तो संकट मोचन याद आ रहे केजरीवाल को : प्रकाश जावड़ेकर

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ मंचों पर हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा कि चुनाव में अब हनुमानजी भी मुद्दा बन गए हैं।

इस बीच केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने केजरीवाल पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी संकट में है, इसलिए अरविंद केजरीवाल को अब संकट मोचन याद आ रहा है।

बता दें कि संकट मोचन हनुमानाष्टक एक पाठ है, माना जाता है कि इसके पाठ से हर तरह के संकट से मुक्ति मिल जाती है। प्रकाश जावड़ेकर ने आगे कबीर दास का एक दोहे को भी ट्वीट किया कि दुख में सुमिरन सब करें, सुख में करै न कोय। जो सुख में सुमिरन करे दुख काहे को होय।।

इस दोहे का अर्थ है कि दुख के समय सभी भगवान को याद करते हैं पर सुख में कोई नहीं करता। यदि सुख में भी भगवान को याद किया जाए तो दुख हो ही क्यों। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को सभी 70 सीटों पर मतदान होगा और नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। दिल्ली में माहौल काफी गरम है। वैसे तो यहां भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है, लेकिन मुकाबले में भाजपा और आप ही नजर आ रही है। ऐसे में इन दोनों पार्टियों के नेता लगातार एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *