[object Promise]
रायबरेली में छठ पूजा बड़ी धूमधाम से मनाई गई महिलाएं व पुरुषों ने इंदिरा नगर कॉलोनी से होते हुए शहीद स्मारक स्थित सई नदी पर पहुंचे और पानी मे खड़े होकर सूर्य देव की आराधना की।
वहीं श्रीमती किरन सिंह ने बताया कि छठ पूजा बिहार का महापर्व है पहले बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस पर्व को मनाते थे लेकिन यह त्यौहार अब भारत के अलावा विदेशों में भी मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम रावण पर विजय पाकर अयोध्या आए तो उसी खुशी में दीपावली मनाई जाती है अयोध्या के कुल गुरु वशिष्ट जी ने राम का राजतिलक करने के लिए छठ का दिन शुभ माना और सबसे पहले भगवान राम जी ने छठ की पूजा की तभी से छठ पूजा आयोजित की जाती है। श्रीमती किरन सिंह ने बताया कि पर सूर्य देव को जल चढ़ाया जाता है।
Leave a Reply