डेस्क। President Election 2022। राष्ट्रपति चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने एलान कर विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। बसपा सुप्रीमो ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की घोषणा की है। मायावती ने कहा कि यह फैसला उन्होंने किसी से प्रभावित होकर नहीं, बल्कि अपने लक्ष्य और आदर्शो को ध्यान में रखकर लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।
इसके साथ ही मायावती ने ममता बनर्जी और शरद पवार पर जातिवादी होने का आरोप लगाया है।
बसपा प्रमुख मायावती ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में ये बात कही है। माया ने कहा कि,“हमने एनडीए के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। हमारा यह फैसला न तो भाजपा या एनडीए के समर्थन में और न ही ये विपक्ष के खिलाफ है बल्कि अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए हमने यह निर्णय लिया है।”
मायावती ने इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्हें किसी ने बैठक में नहीं बुलाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया और कहा, “ममता बनर्जी के द्वारा राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक विपक्षी उम्मीदवार का चयन करने के लिए 15 जून को बुलाई गई बैठक में केवल चयनित पार्टियों को आमंत्रित किया।
साथ ही जब शरद पवार ने 21 जून को एक बैठक बुलाई, तब भी बसपा को आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने दोनों ही नेताओं पर जातिवादी होने का आरोप लगाया।”
Leave a Reply