कृषि विकास में मील का पत्थर बनेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे

[object Promise]

कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले के दूसरे दिन प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान डॉ.देवेश चतुर्वेदी ने मेले का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित किए गए मेले की सराहना की। कहा कि बुंदेलखंड में कृषि को बेहतर बनाने के लिए सरकार कृषि विश्वविद्यालय की हर संभव मदद कर रही है। बुंदेलखंड के विकास पर विशेष जोर है। एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है। इससे आवागमन की सुविधा अच्छी होगी। यह कृषि उत्पादों के विपणन में बेहद सहायक होगा।

यहां की फसलों को मूल्य अच्छा मिलेगा। किसानों से कहा कि सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं। शोध शिक्षा व प्रसार के क्षेत्र में बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के किए जा रहे प्रयासों की भी अपर मुख्य सचिव ने सराहना की। कहा कि कुलपति डॉ.यूएस गौतम के नेतृत्व में विश्वविद्यालय तेजी से प्रगति कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *