संवाददाता-विवेक चौबे
कांडी(गढ़वा) : झामुमो युवा नेता-अभिमन्यु सिंह उर्फ़ बब्लू सिंह संकल्प यात्रा में स्वयं होंगे शामिल।वे चलाएंगे जन-संपर्क अभियान। जन संपर्क के दौरान पंचायत वासियों व गांव वासियों की समस्याओं से रूबरू होंगे। वे जानने की कोशिश करेंगे की लोगों के साथ कौन-कौन सी परेशानियां हैं।साथ हीं पैंतीस साल से विश्रामपुर में चल रहे निरंकुश सत्ता के खिलाफ लोगों के बिच चर्चा करेंगे।उक्त संकल्प यात्रा सह जन संपर्क अभियान की जानकारी लड्डू पाण्डेय ने दी।
उन्होंने बताया की दो जून मंगलवार को चटनियां व लमारी कला,तिन जून बुधवार को खुटहेरिया व घटहुआं कला,चार जून गुरुवार को शिवपुर व रानाडीह,पांच जून शुक्रवार को कांडी व पतरिया,छः जून शनिवार को खरौंधा व गाड़ा खुर्द,सात जून रविवार को सरकोनि व बलियारी और आठ जून सोमवार को पतीला पंचायत यानि पंचायतवार अभिमन्यु सिंह स्वयं पहुँच कर जनता के साथ बैठ कर करेंगे विकास पर चर्चा। लड्डू पाण्डेय ने बताया की इस प्रकार एक सप्ताह तक लगातार कांडी प्रखण्ड क्षेत्र के 13 पंचायतों में संकल्प यात्रा निकाला जाएगा।
Leave a Reply