65 वर्षीय केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन…

[object Promise]

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है. 65 वर्षीय अंगड़ी पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे. अंगड़ी का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ है. उनका कल राष्ट्रीय राजधानी में अंतिम संस्कार होगा. सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी थी. अंगड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, गिरिराज सिंह, निशिकांत दुबे समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने कहा, ”सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की. वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे. उनका निधन दुखद है. इस दुख की घड़ी में परिवार और दोस्तों के साथ हूं. ओम् शांति.” बिहार के बेगुसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, ”कोरोना से रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की मृत्यु के बारे में बहुत ही दुखद समाचार आ रहा है. प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे. कोई भी व्यक्ति कोरोना को हल्के में ना ले ..बहुत ख़तरनाक है.” सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अविश्वसनीय ,संसद में हमारे साथी केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी जी का निधन,मेरे लिए व्यक्तिगत व भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *