कुंभ 2019 को लेकर बेहद गंभीर हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री, आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया मूल अक्षयवट

रिपोर्टर राकेश कुमार केसरवानी
योगी आदित्यनाथ ने 10 जनवरी गुरुवार को  प्रयागराज के  दौरे पर किला में अक्षयवट तथा सरस्वती कूप का दर्शन-पूजन करने के बाद आम जनता के लिए  किले का दरवाजा खोल दिया है ।  पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज आगमन पर इसकी घोषणा की थी की अब प्रयागराज आने वाले हर शख्स को इसके दर्शन आसानी से  हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शुभ मुहूर्त में दोपहर 12.1 बजे प्रयागराज के ऐतिहासिक किला में मूल अक्षयवट को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया। उन्होंने अक्षयवट द्वार पर शिलापट का अनावरण भी किया साथ मे  इस किले  में बनाए गए नए मार्ग से ही पवित्र वट तक पैदल गए। इस दौरान वहां अक्षयवट का दर्शन पूजन और परिक्रमा कर कुंभ के सकुशल संपन्न कराने की भी कामना की।  फिर  किला में ही स्थित सरस्वती कूप पहुंचे।
वहां पर उन्होंने विकास कार्यों का लोकार्पण किया ,  इसके बाद वह सरस्वती मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में भी शामिल हुए इस दौरान उन्होंने सरस्वती कूप की आरती भी की
मूल अक्षयवट का द्वार खोलने के बाद मीडिया से भी रूबरू हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज के कुंभ में देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। इस बार के कुंभ में लगभग 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कुंभ उपलब्धियों के लिए जाना जाएगा , पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से लगभग साढ़े चार सौ साल बाद किला में मूल अक्षयवट को आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है। हम आपको बतादें कि प्रयाग में गंगा और यमुना का तो दर्शन होता है मगर  सरस्वती अदृश्य हैं , पौराणिक मान्यता के अनुसार माना जाता है कि सरस्वती कूप के मात्र  दर्शन  से ही त्रिवेणी का सम्पूर्ण पुण्य प्राप्त होता है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *