हिंदुओ के मुकाबले ज्यादा मुस्लिम लड़कियों ने की धर्म बदलकर शादी : कांग्रेस विधायक

डेस्क। गुजरात विधानसभा में मॉब लिंचिंग पर जारी चर्चा में कांग्रेस विधायक ने धर्म परिवर्तन को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में मुस्लिम लड़कियों के धर्म परिवर्तित करके शादी करने की बात कही है।

कांग्रेस विधायक गयासुद्दीन शेख ने अपने बयान में कहा कि पिछले 2 वर्षों में अधिक मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू धर्म को स्वीकार किया और हिंदू लड़कों से शादी की है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि ऐसी सामाजिक घटनाओं को जनता के सामने रखा जाना चाहिए।

आगे कांग्रेस विधायक गयासुद्दीन शेख ने मॉब लिंचिंग  के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि, “दो दिन पहले मणिनगर में एक मुस्लिम युवक एक हिंदू महिला मित्र के साथ था। लोगों द्वारा उनकी बुरी तरह पिटाई की गई। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों परिवार करीब थे यानी जानपहचान के थे। पिता के इस बयान के बावजूद अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।”

कांग्रेस विधायक ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि, “हम पिछले कई सालों से देख रहे हैं कि एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। टीवी न्यूज चैनल भी हिंदू-मुस्लिम चर्चाओं से भरे पड़े हैं। शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने वाली हिंदू बहनों की तुलना में पिछले दो सालों में ज्यादा मुस्लिम बेटियों ने हिंदू धर्म को स्वीकार कर शादी की है।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *