कुशीनगर में एक वर्ष पुर्व से फूफा के घर रह रही युवती के साथ युवक का झोपड़ी में फंदे से लटकती मिली लाश

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर : जिले के कसया क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक झोपड़ी में युवक युवती के शव फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गयी। युवती अपने फूफा के घर पिछले एक साल से रह रही थी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कसया क्षेत्र के सिरसिया खोहिया गांव के बड़े टोले के निवासी मानवेंद्र यादव(22) कही एक निजी संस्थान मेें नौकरी करता था। वह चार दिन पहले अपने घर आया था। सुबह उसका शव पशुओ को बांधने के लिये बनायी गयी झोपडी में गांव एक युवती के साथ फांसी के फंदे से लटका मिला।

उन्होंने बताया युवक युवती का शव फंदे से मिलने की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। गांव के लोग इन्हें प्रेमी युगल बता रहे थे। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा।
सूत्रों ने बताया कि आशंका है कि घरवालों के विरोध के चलते युवक-युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। मृतक युवक के घरवालों ने इस बारे में कुछ भी बोलने से जहां मना कर दिया। युवती के घरवालों का कहना था कि युवक और युवती में प्रेम संबंध चल रहा था, जिसका विरोध होने पर दोनों ने यह कदम उठाया होगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *