Hot News : SP ने कारोबारी को अगवा कर 12 करोड़ रुपए के 200 बिटकॉइन अपने अकाउंट में कराये ट्रांसफर, पढ़ें पूरी खबर

[object Promise]

गांधीनगर. बिटक्वाइन मामले में CID ने अमरेली के SP जगदीश पटेल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. दरअसल, अमरेली पुलिस ने सूरत के बिल्डर और कारोबारी शैलेष भट्ट को अगवा कर 12 करोड़ रुपए के 200 बिटकॉइन अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाए. इस मामले में पुलिस ने 10 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है. इन पुलिस वालों की जांच में अमरेली एसपी जगदीश पटेल के नाम का खुलासा हुआ था. इसके बाद जगदीश पटेल को हिरासत में लिया गया. जगदीश पटेल के खिलाफ पुख्ता सबूत है. ऐसे में उनके लिए गिरफ्तारी से बचना मुश्किल है.

लगभग 12 करोड़ रूपये कीमत वाली लगभग 200 आभासी मुद्रा बिटक्वाइन के जबरन हस्तांतरण और लूट से जुड़े मामले की जांच कर रही गुजरात की सीआईडी-क्राइम की टीम इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मियों समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज तड़के अमरेली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जगदीश पटेल को यहां अपने मुख्यालय पूछताछ के लिये ले आयी और घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें आज शाम विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. सीआईडी क्राइम के डीआईजी दीपांकर त्रिवेदी ने यूनीवार्ता को बताया कि श्री पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उनकी हिरासत (रिमांड) की मांग को लेकर कल उन्हें अदालत में पेश किया जायेगा. इससे पहले सीआईडी क्राइम के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने बताया कि इस मामले के पूर्व में मुख्य आरोपी रहे अमरेली पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के इंस्पेक्टर अनंत पटेल के इस बयान कि उसने एसपी के कहने पर ही यह अपराध किया था, उन्हें पूछताछ के लिए लाया गया. एसपी की गिरफ्तारी से पहले उनकी स्वास्थ्य जांच यहां सिविल अस्पताल में की गयी. श्री भाटिया और श्री त्रिवेदी ने यह भी बताया कि इस मामले में धारी के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया के खिलाफ कोई सबूत अब तक सामने नहीं आया है.

ज्ञातव्य है कि सूरत के बिल्डर शैलेश भट्ट ने आरोप लगाया था कि अनंत पटेल ने कई पुलिसकर्मियों के साथ मिल कर उन्हें गत 14 फरवरी को गांधीनगर से अगवा कर एक फार्म हाउस में रखा था और जबरन उनसे बिटक्वाइन का हस्तातरण करवा लिया. उन्होंने उनसे 32 करोड़ रूपये की जबरन वसूली का आरोप भी लगाया था. इस मामले में अनंत पटेल को 19 अप्रैल को पकड़ा गया था जबकि उससे पहले दो कांस्टेबल समेत तीन लोगों को पकड़ा गया था.

अब तक इस मामले के 10 आरोपियों में से 4 तथा पहले से आरोपी नहीं रहे एसपी को पकड़ा जा चुका है. इस बीच बताया जा रहा है कि मामले की जांच कर रही सीआईडी क्राइम ने कल अनंत पटेल के नडियाद स्थित आवास से दो मोबाइल फोन और कुछ अन्य सबूत एकत्र किये थे. एसपी पटेल को दो दिन पहले ही पूछताछ के लिए बुलाया गया था पर जब वह नहीं आये तो कल देर रात सीआईडी क्राइम की टीम अमरेली के उनके आवास पर पहुंची और आज तड़के उन्हें यहां लाया गया.

यहां सीआईडी-क्राइम मुख्यालय में हो रही पूछताछ के दौरान अनंत और गिरफ्तार किये गये तीन अन्य आरोपी भी आज उपस्थित रहे. श्री भट्ट ने आरोप लगाया था कि इस मामले में उनके पूर्व कारोबारी भागीदार किरीट पालडिया और श्री कोटडिया का भी हाथ हैं. बताया जाता है कि सीआईडी क्राइम अब यह पता लगा रही है कि बिटक्वाइन का हस्तांतरण किसके खाते में किया गया था और इस पूरी घटना के पीछे किसका हाथ था.

इस बीच, इंस्पेक्टर अनंत पटेल को राज्य के डीजीपी शिवानंद झा ने निलंबित कर दिया है. दूसरी ओर, पहले से इस मामले में पकड़े गये अन्य तीन आरोपियों में से दो पुलिस कांस्टेबल बाबू डेर और विजय को आज एक अदालत ने जमानत दे दी जबकि वकील केतन पटेल की जमानत अर्जी पर फैसला कल आने की उम्मीद है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *