पीलीभीत : लोकसभा चुनाव में किसान दबाएं नोटा का बटन बीएम सिंह किसान नेता

[object Promise]

पीलीभीत। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के लिए एक और बड़ी चुनौती सामने आ गई है। किसान नेता वीएम सिंह ने जनता से बड़ी अपील की है। फेसबुक पर वीडियो जारी करते हुए किसान नेता ने कहा है कि उनके समर्थन में किसान नोटा का बटन दबायें। किसान नेता ने ये अपील इस वजह से की है, क्योंकि दिल्ली की किसान रैली में उन्हें समर्थन का दावा करने वाली राजनैतिक पार्टियां अब चाहती हैं, कि वे उनके पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ें, लेकिन वीएम सिंह का कहना है कि किसी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़े, तो किसानों के हक के लिए आवाज बुलंद नहीं कर पायेंगे।

वीडियो हो रहा वायरल
किसान नेता वीएम सिंह का फेसबुक पर जारी हुआ वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें किसान नेता ने साफ कहा है कि आगामी चुनाव में मेरा वोट ‘नोटा’ को, किसानों को उनकी लड़ाई बताते हुए राजनीति दलों की कथनी-करनी का अंतर भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे को इतना बड़ा बना दिया, जिसका नतीजा है 3 राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन गई और दूसरी तरफ गन्ना-जिन्ना के माहौल में कैराना और नूरपुर उपचुनाव में सपा-बसपा को जीत हासिल हुई। क्या ऐसी स्तिथि में राजनीतिक दलों को वी एम सिंह का साथ नहीं देना चाहिए, कहिए ?

इसलिये बनाया वीडियो
किसान नेता वीएम सिंह ने ये वीडियो इसलिये भी जारी किया है, क्योंकि दिल्ली में किसानों के एक बड़े आंदोलन के दौरान, जिसमें सभी राजनैतिक दल,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी,सपा सांसद धर्मेंद्र यादव भी पहुंचे थे और किसान नेता को समर्थन देने का बादा किया था लेकिन चुनाव लड़ने की बात की जा रही है ।किसान नेता बीएम सिंह किसी भी पार्टी के सिंबल पर चुनाव मैदान में आते हैं तो किसानों के लिये वे पूर्ण रूप से समर्थित नही हो पायेंगे।किसान  नेता के इस ऐलान से सर्बाधिक नुकसान भाजपा को बड़ा नुकसान हो सकता है क्योंकि माना जाता है कि बीएम सिंह सर्बाधिक भाजपा का बोट ही प्रभावित करते हैं और उनके कहे अनुसार अगर किसानों का बोट नोटा को जाता है तो भाजपा के प्रत्याशी को यहाँ से बढ़ा नुकसान हो सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *