शेयर बाजार में 482 अंकों की गिरावट काेरोना वायरस चीन से बाहर फैलने की सूचना से

शेयर बाजार में 482 अंकों की गिरावट काेरोना वायरस चीन से बाहर फैलने की सूचना से

मुंबई। कोरोना वायरस का असर शेयर बाजार पर नजर आने लगा है। कोराना वायरस चीन से बाहर फैलने की खबरों से सोमवार को वैश्विक बाजार सुबह 9.18 बजे तक ही करीब 482 अंक फिसलकर 40,688 पर पहुंच गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 68 अंक की गिरावट के साथ 12,012.55 पर खुला और सुबह 9.30 बजे तक 136 अंक की गिरावट के साथ 11,945 तक पीछे चला गया।

कोरोना वायरस का प्रकोप चीन के बाद दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा प्रभाव रहा है। यह ईरान और इटली में भी फैल गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का कहना है कि कोरोना के असर से दुनिया की जीडीपी में 1 फीसदी तक की गिरावट आ गई है।

भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई के आईटी और टेक के अलावा सभी सेक्टर लाल निशान में हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *