दोस्त के पिता से किया शादी करने से इनकार तो महिला से चटवाये जूते, बाल और भौह काटी

पाकिस्तान: पाकिस्तान में महिलाओं के साथ अभद्रता कम होने का नाम नही ले रही है। यहां महिलाओ को पुरुष के भोग की वस्तु समझ जाता है और उनके साथ जब चाहे कोई पुरुष अभद्रता कर सकता है। वही अब खबर है कि पाकिस्तान के कॉलेज में पढ़ रही एक छात्र ने जब अपने दोस्त के पिता से शादी करने से इनकार कर दिया तो उसे यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा।

दोस्त के पिता ने महिला के साथ अभद्रता की सभी हदे पार करदी। महिला के सर के बाल काट दिए उसकी भौंह काट दी। उसे धमकी दी कि वह उसे 10 लाख रुपये दे। वही अगर वह ऐसा नही करती है तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। वीडियो लाहौर से करीब स्थिति फैसलाबाद का है।
वीडियो में देखा जा सकता है की संदिग्ध महिला को प्रताड़ित कर रहा है। उसने महिला के बाल और भौह काट दिए हैं और उसकी पिटाई भी की है। इसके अलावा वह महिला से अपने जूते चटवा रहा है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि उन्होंने संदिग्ध शेख दानिश, उसकी बेटी एवं पांच अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस हिरासत में 7 लोग हैं।
जानकारी के लिए बता दें पीड़ित महिला अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहती है। उसके दो भाई है जो ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। दंतचिकित्सा के पांचवें साल की इस छात्रा के अपहरण, उत्पीड़न, जबरन वसूली एवं यौन हमले को लेकर 15 संदिग्धों के विरूद्ध पाकिस्तान दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पीड़ित ने बताया उसकी मित्र अन्ना ने उसके सामने अपने पिता से शादी करने का प्रस्ताव रखा था। जब मैने और मेरे परिवार ने इससे इनकार किया और मैंने अन्ना से कहा तुम्हारे पिता की उम्र मेरे पिता के समान है तो वह झुलझुला गई और उसके पिता ने इस घटना को अंजाम दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *