यूपी बोर्ड परीक्षा टॉपर:कुशीनगर में अभिषेक गुप्ता हाईस्कूल से तो अंकुश यादव बने जिला टॉपर

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर : कुशीनगर जिले में शनिवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। हाईस्कूल में संत पुष्पा इंटर कॉलेज ढाढ़ा के अभिषेक गुप्ता ने सर्वाधिक 92.33 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वहीं इंटरमीडिएट में इंटर कॉलेज गाजीपुर के अंकुश यादव ने 88.20 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

रिजल्ट घोषित होते ही टॉपरों समेत जिले के सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के घर में जश्न का माहौल है। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्रा ने टॉपर समेत उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। टॉपरों की सूची भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *