मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस ने लिया बड़ा फैसला

Sports| आईपीएल 2022 का आरंभ हो चुका है। 26 मार्च को आईपीएल का पहला मैच खेला गया। जो कि चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुआ था। वही आज यानी 28 मार्च को गुजरात टाइटंस अपने पहले IPL मैच का आगाज करने जा रही है। गुजरात टाइटंस आज लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैदान में ताल ठोकेगी। 

वही आज शाम हो होने वाले मैच से पूर्व गुजरात टाइटन्स की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गुजरात टाइटंस ने टीम में अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान को टीम का कप्तान बनाया। इसकी जानकारी गुजरात टाइटंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगो से साझा किया है।
गुजरात टाइटंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि हमारे पहले सीजन के उपकप्तान राशिद खान होंगे। टीम की ओर से जारी पोस्ट में हार्दिक पांड्या और राशिद खान की फोटो भी शेयर की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *