चुनाव से पूर्व प्रदेशभर में 66 आईएएस, 11 आईपीएस और 50 से अधिक पीपीएस के तबादले, इन जिलों के डीएम बदले

[object Promise]

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात कई बड़े फेरबदल किए गए हैं। चुनाव से पूर्व यह तबादले बेहद अहम माने जा रहे हैं, जिसमें प्रदेशभर में 66 आईएएस, 11 आईपीएस और 50 से अधिक पीपीएस के तबादले किए गए हैं। साथ ही 8 वरिष्ठ पीसीएस के तबादले भी किए गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें सरकार ने बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए रात लगभग दो बजे 22 जिलों के डीएम समेत कुल 66 आईएएस अफसरों को बदल दिया। जिन जिलों के डीएम बदले गए हैं, उनमें सर्वाधिक छह अवध के जिलों के हैं।

इनमें अयोध्या से डॉ. अनिल कुमार को हटाकर अनुज कुमार झा को डीएम बनाया गया है। वे बुलंदशहर के डीएम थे। वहीं, राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रायबरेली में नेहा शर्मा को डीएम बनाया गया है।

वे फिरोजाबाद की डीएम थीं। रायबरेली में अभी तक संजय कुमार खत्री डीएम थे। वहीं, अमेठी में राममनोहर मिश्रा को डीएम बनाया गया है। वे शकुंतला गौतम की जगह लेंगे।

इन जिलों के डीएम बदले
अयोध्या, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, फतेहपुर, रायबरेली, बहराइच, रामपुर, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, बिजनौर, सोनभद्र, मऊ, बागपत, अमरोहा, कासगंज, संतकबीरनगर, गोंडा, औरेया, अमेठी, सुल्तानपुर, मुजफ्फरनगर।

अफसरों की फेरबदल की सूची…

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *