देश– पूरा देश जहां दुर्गा पूजा की तैयारी कर रहा है। वही हैदराबाद से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सऊदी अरब की दो महिलाएं बुर्का पहकर माता रानी के पंडाल में आई और उन्होंने माता की प्रतिमा तोड़ दी और आग लगाने की कोशिश की। इतना ही नही इन महिलाओं ने एक चर्च परिसर में स्थित मदर मेरी की मूर्ति के साथ भी तोड़फोड़ की।
जानकारी के लिए बता दें यह घटना खैरताबाद इलाके की है। जहां बुर्का पहने महिलाओं में दुर्गा पंडाल में बवाल मचवा दिया। माता की मूर्ति तोड़ी और आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में ले लिया है और इस मामले की तहरीर जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह दोनो महिलाएं जेहाद की रहने वाली है और इनकी मानसिक स्थिति खराब है। इन महिलाओं को रोकने की कोशिश की गई लेकिन इन्होंने लोगो पर भी हमला बोल दिया। दुर्गा पूजा पंडाल में हुई तोड़फोड़ के बाद हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है।
पुलिस लगातार इस मामले की छानवीन कर रही है। महिलाओं से पूंछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह इस तरह का खराब वर्ताव क्यों कर रही है।
Leave a Reply