केआरके पर एक्ट्रेस ने लगाया जूस में कुछ मिलाकर पिलाने का आरोप, चाहते थे सेक्सुअल फेवर

डेस्क। विवादों में रहने वाले ऐक्टर केआरके यानी कमाल राशिद खान अक्सर फिल्म स्टार्स पर निशाना साधते रहते हैं। अक्सर किसी ना किसी विवाद में रहने वाले केआरके बीते दिनों फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों को लेकर किए गए आपत्तिजनक ट्वीट के बाद कानूनी पचड़ों में फसते दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने 30 अगस्त को उन्हें अरेस्ट कर लिया था और मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया था। इसी बीच अब वो एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। 

बता दें कि हाल ही में अभिनेता को मुंबई की वरसोवा पुलिस ने तीन साल पुराने केस में गिरफ्तार कर लिया है।

कमाल पर एक 27 साल की एक्टर, सिंगर और फिटनेस मॉडल ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था वहीं महिला ने बताया कि वह 2017 में मुंबई आई थीं। 

इसके बाद उनकी मुलाकात केआरके से एक हाउस पार्टी के दौरान हुई थी। KRK ने उसे खुद को बतौर प्रोड्यूसर इंट्रोड्यूस करवाया था। और इतना ही नहीं फोन नंबर्स भी एक्सचेंज किए थे साथ ही केआरके ने उनसे वादा किया था कि वह उनको फिल्म ‘कैप्टन नवाब’ में लीड रोल भी देंगे, जिसमें उनके साथ इमरान हाश्मी मेल लीड में होंगे। 

महिला का आरोप है कि केआरके ने ऐसा नहीं किया उल्टा वह खुद फोन करके भद्दे कमेंट्स पास करने लगे। वहीं साल 2019 में कमाल ने उन्हें अपनी बर्थडे पार्टी में इनवाइट किया यह पार्टी बंगले पर रखी गई थी। 

महिला ने बताया कि वह इस मौके पर नहीं पहुंच पाई थीं। अगले दिन जब वह शाम 7 बजे गईं तो केआरके उनको अपने रूम में ले गए और उनको जूस ऑफर किया महिला ने उसे पी लिया जिसके बाद उसे चक्कर आने लगा और कमाल ने उसका हाथ पकड़ कर सेक्सुअल फेवर की मांग की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *