नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को अमेठी का दौरा करने वाले हैं. इस दौरान पीएम यहां पर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 27 फरवरी को पीएम यहां मुंशीगंज स्थित एचएल मे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नई तकनीकि से बनने वाली एके-103का शिलान्यास करेंगे।
बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है. कल तक सभा स्थल का भी चयन कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमेठी में अब तक जो विकास हुआ है, उसको और गति देने के लिए प्रधानमंत्री योजनाओ का पिटारा खोलेंगे. अमेठी के मुंशीगंज स्थित आर्डिनेंस फैक्टी में अब एके-103 तैयार की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑर्डिनेंस फैक्टी में नई यूनिट लगाई जाएगी. यह प्रोडक्ट पूरी तरह से मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर आधारित होगा।लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीएम का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है. अमेठी कांग्रेस का गढ़ है और वर्तमान समय में राहुल गांधी यहां से सांसद हैं. हालांकि 2014 के चुनाव में बीजेपी की तरफ से स्मृति इरानी ने राहुल को कड़ी टक्कर दी थी. पिछले चुनाव में स्मृति ने राहुल के पसीने छुटा दिए थे, लेकिन चुनाव हार गईं थीं।
चुनाव हारने के बाद भी उन्हें मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद दिया गया और वो लगातार अमेठी का दौरा करती रहती हैं. केंद्र की यूपी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मुंशीगंज स्थित हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के पास स्थापित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में जल्द ही एके-47 की तीसरी पीढ़ी की असाल्ट राइफल एके-103 तैयार की जाएगी.मोदी सरकार और रूस सरकार के करार को पूरा करने की जिम्मेदारी अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्टरी और रूस की कलाश्निकोव कंसर्न को दी गई है. करार में अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में नई यूनिट लगाने की बात कही गई है. यह भी तय हुआ है कि पहले चरण में 7.47 लाख एके-103 राइफल तैयार की जाएगी।
Leave a Reply