[object Promise]
रिपोर्ट विनोद यादव
अलीगढ़- जनपद अलीगढ़ के तहसील कोल के ग्राम पंचायत दभी में तालाब सूखने से पशु पक्षियो का हाल बेहाल है । इस ग्राम के तालाब में मछलियां तड़प तड़प कर मर रही है । इस ओर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान नही है एक ओर सरकार तालाब ख़ुदाई के लाखों रुपये मनरेगा के तहत आवंटित करती तो दूसरी ओर उनके अधिकारी लापरवाही करने में पीछे नही है ।
अधिकारियों की लापरवाही से जलीय जीव काल की भेंट चढ़ सकते है । गॉव के लोगो का कहना है कि तालाब जल्दी सूखने से गॉव की वाटर लेबिल नीचे चली जाएगी जिससे आने वाले समय में गॉव दभी के लोग पानी के लिए तरस जाएगे । ग्रामीणों का कहना है कि सरकार से अपेक्षा की जाती है कि वो पशु पक्षियों व जलीय जीवों के लिए पानी का इंतजाम करें ।
Leave a Reply