अगले सीजेआई होंगे न्यायाधीश बोबडे, 18 को लेंगे शपथ, इनके बारे में यहां जानिए

[object Promise]

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे (Sharad Arvind Bobde) को देश का नया मुख्य न्यायाधीश बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जस्टिस बोबडे 18 नवंबर को बतौर CJI शपथ लेंगे। 17 नवंबर को मौजूदा चीफ जस्टिस रंजन गोगोई रिटायर होने जा रहे हैं। जस्टिस बोबडे देश के 46वें चीफ जस्टिस होंगे।

आपको बताते जाए कि बीते दिनों CJI रंजन गोगोई ने नियमानुसार जस्टिस बोबडे को देश का अगला CJI बनाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया। इसे अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पारित कर दिया गया है।

रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले की रोजाना सुनवाई कर रही पांच जजों की पीठ में जस्टिस एस. एस बोबडे भी शामिल हैं। इस मामले की सुनवाई पूरी हो गई है, लेकिन निर्णय आना बाकी है। इसके अलावा कई बड़े निर्णय में शामिल रहे हैं।

जस्टिस अरविंद शरद बोबडे (एस. ए. बोबडे) का जन्म 24 अप्रेल, 1956 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। नागपुर विश्वविद्यालय से बी.ए. और एल.एल.बी डिग्री प्राप्त की। इसके बाद 1978 में जस्टिस बोबडे ने बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र को ज्वाइन किया था। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में लॉ की प्रैक्टिस की, 1998 में वरिष्ठ वकील बन गए। 2000 में जस्टिस बोबडे ने बॉम्बे हाईकोर्ट में बतौर एडिशनल जज पदभार संभाला। इसके बाद वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्याधीश बन गए। 2013 में सुप्रीम कोर्ट में बतौर जज कमान संभाली थी। जस्टिस एस. ए. बोबड़े 23 अप्रेल, 2021 को रिटायर होंगे। बोबड़े 18 नवंबर को जस्टिस बोबडे बतौर चीफ जस्टिस शपथ लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *