थाना कमरौली पुलिस व एसओजी टीम के द्वारा 07 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार उनके कब्जे से ट्रक न0 UP.35.H.8442(10 टायर Ashok leyland ) मे लदे हुए 03 टन सरिया व एक अदद देशी तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।थानाक्षेत्र कमरौली के ग्राम सभा कठौरा मे निर्माणाधीन राजकीय महिला डिग्री कालेज परिसर से दिनाँक 12.08.2019 की रात्रि मे कुछ अज्ञात चोरो द्वारा चौकीदार को रस्सी मे बाँधकर रखी हुई सामग्री सरिया को उठा ले गये थे । इस सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर दिनाँक 12.08.2019 को साइट ठेकेदार श्री दीपक कुमार सिंह पुत्र अजय पाल सिंह निवासी कपिल बिहार जीसी रोड थाना बन्ना देवी जिला अलीगंढ की लिखित सूचना पर मु0अ0सं0 104/19 धारा 379 भादवि मे पंजीकृत कराया गया था।

उक्त घटना के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी डा0 ख्याति गर्ग व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज द्वारा क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सूक्ष्मप्रकाश व थानाध्यक्ष कमरौली लक्ष्मीकान्त सोनकर को कड़े निर्देश निर्गत किये गये थे । जिस क्रम में दिनांक 24/25.08.2019 को रात्रि समय करीब 01.40 बजे घटना को कारित करने वाले अभियुक्तगण 1.मुचई उर्फ विनय 2. बिन्दा लाल उर्फ धर्मेश कुमार 3.किशन लोध 4.प्रमोद लोध उर्फ पप्पू पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी लक्ष्मण खेड़ा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव 5.निरन्जन पुत्र मजीरा निवासी ग्राम रऊकरना थाना माखी जनपद उन्नाव 6. राजू पुत्र बृजपाल निवासी लक्ष्मण खेड़ा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव 7. कल्लू गुप्ता पुत्र रमेश कुमार गुप्ता निवासीशेखपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव (व्यापारी ) को मुखबिर की सूचना पर ट्रक न0 UP.35.H.8442(10 टायर Ashok leyland ) मे लदे हुए 03 टन सरिया व एक अदद देशी तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ बनभरिया रोड हैदरअली का पुरवा के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम व पता
1. मुचई उर्फ विनय पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम लक्ष्मण खेड़ा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव ।
2. बिन्दा लाल उर्फ धर्मेश कुमार पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम लक्ष्मण खेड़ा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव ।
(मु0अ0स0 45/16 धारा 380/411 भादवि थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज ) आपराधिक इतिहास
3. किशन लोध पुत्र कल्लू निवासी ग्राम लक्ष्मण खेड़ा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव ।
(मु0अ0सं0 45/16 धारा 380/411 भादवि थाना गुरसहायगंजं जनपद कन्नौज*
( मु0अ0स0 160/16 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना गुरसहायगंजं जनपद कन्नौज ) आपराधिक इतिहास

  1. प्रमोद लोध उर्फ पप्पू पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी लक्ष्मण खेड़ा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव ।
  2. निरन्जन पुत्र मजीरा निवासी ग्राम रऊकरना थाना माखी जनपद उन्नाव
  3. राजू पुत्र बृजपाल निवासी लक्ष्मण खेड़ा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव ।
  4. कल्लू गुप्ता पुत्र रमेश कुमार गुप्ता निवासा शेखपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव (व्यापारी ) ।

बरामद सामान
1. ट्रक न0 UP.35.H.8442(10 टायर Ashok leyland ) मे लदा हुआ 03 टन सरिया व एक अदद देशी 315 बोर तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
मु0अ0सं0 104/19 धारा 379 भा0द0वि तरमीम धारा 395/411 भादवि थाना कमरौली जनपद अमेठी ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम
1. लक्ष्मीकान्त सोनकर थानाध्यक्ष कमरौली जनपद अमेठी
2. एसओजी प्रभारी उ0नि0 विनोद यादव
3.उ0नि0 बाबूराम राजवंशी थाना कमरौली जनपद अमेठी
4. उ0नि0 प्रवीण कुमार शुक्ला थाना कमरौली जनपद अमेठी
5.हे0का0 मनोज कुमार सिंह थाना कमरौली अमेठी
6.हे0का0 मुलायम सिंह यादव थाना कमरौली जनपद अमेठी
7. कान्स0 रिन्कू यादव थाना कमरौली अमेठी
8.कान्स0 इमाम हुसैन
9.कान्स0 धीरेन्द्र कुमार
10. कान्स0 अरूण पाण्डेय
11.का0 चालक शिवप्रकाश मौर्या स्वाट टीम अमेठी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *