नई दिल्ली। नागरिकता कानून बिल के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है. एक इनपुट के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि शुक्रवार को बड़ा उग्र प्रदर्शन होने की संभावना है जिसके चलते प्रसाशन ने सीलमपुर में पुलिस की 10 कंपनियां तैनात की गई. इस बीच यह राहत की खबर है कि गुरुवार को बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों में ज्यादातर स्टेशन शुक्रवार को खोल दिए गए।
DELHI: आज तड़के 4 बजे जामिया के छात्रों की रिहाई के बाद खत्म हुआ PHQ के बाहर प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली में में अभी भी जसोला विहार मेट्रो स्टेशन और जामिया मिलिया मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह से बंद रखा गया था लेकिन दोपहर तक इन्हें भी खोल दिया गया. दिल्ली में 12 थानों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
Delhi: Heavy security deployed in Daryaganj area due to the ongoing protest against #CitizenshipAct https://t.co/TJF4uDbdKa pic.twitter.com/5OsjMq4mGC
— ANI (@ANI) December 20, 2019
इंडिया गेट पर CAA के खिलाफ प्रदर्शन।
Delhi: People hold demonstration at Central Park in Connaught Place in support of #CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/DstH3t1Dh4
— ANI (@ANI) December 20, 2019
पुलिस की तमाम सक्रियता के बाद भी मेरठ मुजफ्फरनगर व फिरोजाबाद में भीड़ ने माहौल खराब किया। नमाज के बाद इन लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में कानपुर में 8 लोगों को गोली लगने की खबर है। दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज के बाद प्रदर्शनकारी विरोध मार्च निकाल रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली से लेकर केरल तक प्रदर्शन किए गए थे। यूपी के लखनऊ और संभल में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और आगजनी भी हुई।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में भी उपद्रवियों ने नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यहां पर उपद्रवियों ने पुलिस की करीब 10 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस इन उपद्रवियों पर काबू पाने की हर संभव कोशिश में जुटी हुई है।
यूपी के बहराइच जिले में भी नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया। नमाज के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इन पर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में भी उपद्रवियों ने नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यहां पर उपद्रवियों ने पुलिस की 12 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस इन उपद्रवियों पर काबू पाने की हर संभव कोशिश में जुटी हुई है।
नागरिकता कानून को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर, मेरठ और मुजफ्फरनगर में एकबार फिर से उपद्रव शुरू हो गया है। कानपुर स्थित परेड में उपद्रवियों द्वारा पथराव किया गया।
इसके बाद पुलिस को स्थितियों पर नियंत्रण के लिए उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। उधर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी जुमे की नमाज के बाद काली बांधकर विरोध जताया गया। मुजफ्फरनगर में पथराव और आगजनी की भी ख़बर है।
Leave a Reply