सीएम योगी के दौरे को लेकर कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैयारियां तेज,केंद्रीय विमानन मंत्री भी होंगे साथ

सीएम योगी के दौरे को लेकर कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैयारियां तेज,केंद्रीय विमानन मंत्री भी होंगे साथ
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान चालू कराने को लेकर सभी कार्यदाई संस्थाएं दिनरात एक कर काम को पूरा करने में लगी है। निर्माण की प्रगति जानने व एयरपोर्ट का निरीक्षण करने छह सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कार्यक्रम तय हो गया है। इसको लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री के साथ एयरपोर्ट के कार्य की प्रगति जानने के बाद एटीसी बिल्डिंग में उड़ान को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। इसको लेकर जिले का हर विभाग तैयारियों में जुटा है। पंचायती विभाग से जहां सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी एयरपोर्ट के अंदर और बाहर निकलने वाले मार्ग की सफाई में जुटे हैं तो वहीं लोक निर्माण विभाग युद्ध स्तर पर एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग की मरम्मत कराने में दिन रात एक किए है।
बीते दिनों गोरखपुर में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी 15 अक्टूबर तक एयरपोर्ट का निर्माण हर हाल में पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया था। उन्होंने कमिश्नर को नियमित निगरानी करने का जिम्मा सौंपा है। सीएम ने तभी यहां का दौरा करने के भी संकेत दिए थे। आगमन के दौरान सीएम ने निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का भी जायजा लेने की भी बात कही थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी एटीसी बिल्डिंग तक अतिथियों को जाने को लेकर वैकल्पिक मार्ग का निर्माण करवा रहा है। ताकि उनका वाहन वहां तक जा सके। एयरपोर्ट के डायरेक्टर नारायण कोरी ने बताया कि अथॉरिटी 30 सितंबर तक सभी अधूरे कार्य पूर्ण कर लेने के प्रयास में है। सीएम एवं केंद्रीय मंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर भी तैयारी की जा रही है।
नागरिक उड्डयन मंत्री का कार्यक्रम तय
केंद्रीय नागरिक उड्डन मंत्री हरदीप सिंह पुरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कुशीनगर एयरपोर्ट निरीक्षण का कार्यक्रम तय हो गया है। जिले के प्रोटोकाल अधिकारी ने बताया केंद्रीय मंत्री छह सितंबर को दिल्ली से विमान द्वारा दिन के 12 बजे उड़ान भरेंगे। लखनऊ 1.05 बजे पहुचेंगे। 25 मिनट रूककर लखनऊ एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद मंत्री 1.30 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। कुशीनगर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री का विमान 2.30 बजे लैंड करेगा।
ठीक इसी समय सीएम का भी आगमन होना है। मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री का कुशीनगर में कार्यक्रम डेढ़ घंटे निर्धारित है। इस दौरान वह चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण एवं अथॉरिटी व अन्य कार्यदायी संस्थाओ के अतिरिक्त जिला प्रशासन के साथ बैठक कर समीक्षा भी कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री पुरी के साथ भारत सरकार के नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन अरविंद सिंह भी मौजूद रहेंगे। यहां से सभी लोग शाम 4 बजे लौट जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *