केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश: इतनों की हुई मौत, जानिए पूरा अपडेट

 

 

डेस्क। केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 7 लोगों की मौत की पुष्टि की जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसा, केदारनाथ से करीब 2 किलोमीटर दूर गरुड़चट्टी के करीब घटित हुआ था। वहीं अभी हादसे की ठोस वजह नहीं पता चल सकी है। साथ ही बता दें कि अनुमान यह लगाया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते यह दुर्घटना हुई है।
यह दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर एक निजी कंपनी का था और यह गुप्तकाशी से केदारनाथ की ओर जा रहा था। वहीं केदारघाटी में गरुड़चट्टी के करीब अचानक यह क्रैश देखने को मिला है। 
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय वहां बारिश हो रही थी और फॉग भी था। विजिबिलिटी भी कम हो चुकी थी। 
वहीं शुरुआती छानबानी में फॉग को ही हादसे का जिम्मेदार भी बताया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड के सीएम के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने हादसे में 7 लोगों के निधन की पुष्टि भी की है और यह कहा है कि राहत और बचाव कार्य इसके लिए चलाया जाएगा।
वहीं गरुड़चट्टी के नजदीक हुए इस हादसे के बाद केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवाओं को रोका गया है। साथ ही प्रदेश सरकार के तमाम उच्च अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
आपको यह भी बता दें कि पीएम मोदी 21 और 22 अक्टूबर को केदारनाथ का दौरा करने वाले हैं। उनके दौरे से ठीक पहले यह हादसा हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *