उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन शिव मंदिर कुबेरनाथ धाम में शुक्रवार को प्रातः ब्रह्म बेला से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी जो देर शाम तक चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए आधा दर्जन थानों की पुलिस तथा पीएसी के जवानों की तैनाती की गयी थी | महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक करने के लिए मंदिर के मुख्य गेट पर लगी भारी को नियंत्रित करने के लिए महिला एवं पुरुष पुलिस बल को तैनात किया गया था। मेले मे आने जाने व मंदिर के अन्दर की गतिविधियो की निगरानी सी,सी कैमरे से की जा रही थी। मंदिर परिसर में लगे मेले में आसपास तथा बाहर से आए लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिले के तुर्कपट्टी थानेदार,महिला थानेदार सहित महिला पुलिस के अलावे कुबेरस्थान थाने के थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी सहित मय फोर्स आधा दर्जन थानेदारों दो सेक्शन पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। महाशिवरात्रि के पर्व के दिन कुशीनगर जनपद के लगभग दो दर्जन से अधिक शिव मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं ने शिव लिंग पर जलाभिषेक किया। इसके अलावा पडरौना क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर सिधुंआ स्थान,आदि शिव भक्तो ने श्रद्धा आस्था व विश्वास के साथ भारी भीड़ के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
दूसरी ओर पडरौना शहर से व्यापारी अंशुमान बंका के नेतृत्व में हर साल की भांति इस बार भी देर शाम भगवान भोलेनाथ शिव की बारात निकाली गई,जो पूरे नगर में भ्रमण कर पुनः गंगी राम मंदिर पहुंच संपन्न हुई | इस दौरान भक्तों द्वारा लगाए जा रहे हैं भगवान शिव के जयकारों से पूरा पडरौना शहर भक्तिमय हो चला था | शिव रात में हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े,राजन जायसवाल,नीरज सिंह बिट्टू, रितिक सिंह गौतम,सहित नगर के तमाम भक्त शामिल रहे ।
Leave a Reply