राजकीय आईटीआई गौरीगंज में रोजगार मेले का आयोजन 26 फरवरी को

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी 24 फरवरी 2021 प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज, अमेठी ने बताया कि मिशन रोजगार योजनान्तर्गत युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से 26 फरवरी, 2021 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने अभिलेखों के साथ नियत तिथि पर संस्थान में पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *