पुलवामा में दो आतंकियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है जिनसे 2 एके – 47 बरामद हुईं

[object Promise]

श्रीनगर । दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो सशस्त्र आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ ललहार इलाके में शुक्रवार देर शाम मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल बरामद हुए हैं।

मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया।

सुरक्षा बल जैसे ही आतंकियों के गुप्त ठिकाने के पास पहुंचे, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आतंकवादियों ने अपने-अपने एक-47 राइफल के साथ पुलिस व सुरक्षा बलों के समक्ष सरेंडर कर दिया। इनमें से एक आतंकवादी मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *